फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Creepy end of one sided love in banda, 22 year old girl killed by lover

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत: 22 वर्षीय युवती को उतारा मौत के घाट, दूसरे से बात करने पर नाराज था युवक

Thu, 15 Dec 2022 09:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2022 09:06 AM IST
सार

बरौंध थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एकतरफा प्यार के चलते आरोपी द्वारा युवती को मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन
Creepy end of one sided love in banda, 22 year old girl killed by lover
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मप्र के बरौंधा थाना क्षेत्र के कठवरिया के जंगल में अज्ञात युवती के मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती हमीरपुर जिले की थी। एकतरफा प्यार करने वाले उसी के जिले के सिरफिरे ने गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

कठवरिया के जंगल में 11 दिसंबर को अज्ञात युवती का शव मिला था। पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी थी। हमीरपुर जिले के मौदहा थाना पुलिस ने युवती की शिनाख्त पिपलौंधा गांव की आरती (22) पुत्री रमेश प्रजापति के रूप में कराई थी।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीओपी आशीष जैन व बरौंधा थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि युवती की हत्या उसी के क्षेत्र के प्रमोद साहू ने की थी। बताया कि वह इस बात पर नाराज था कि आरती किसी दूसरे युवक से बात करती थी। वह आरती को मंदिर जाने की बात कहकर बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बाइक से लेकर चित्रकूट के रास्ते सतना की ओर ले गया। कठरिया के जंगल में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव झाड़ियों के पीछे फेंककर भाग आया था। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल व कुछ स्थानों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले युवती की शिनाख्त कराई।

इसके बाद परिजनों से बातचीत के बाद आरोपी को पकड़ा है। परिजनों के अनुसार ही युवती से आरोपी प्रमोद का प्रेम प्रसंग नहीं था वह एकतरफा प्यार करने की बात कर रहा है। युवती हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करती थी, जो कुछ दिन पहले गांव लौटी थी।

बताया जा रहा है कि लड़की उसे सिर्फ एक दोस्त समझती थी और उससे हर बात शेयर करती थी। लेकिन लड़का उससे दीवानगी की हद तक एकतरफा प्यार करता था। जब लड़की को दूसरे लड़के से प्यार हो गया, तो आरोपी ने उसकी हत्या की प्लानिंग बना ली और घुमाने के बहाने ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।

जंगल में पड़ा मिला था युवती का शव
बता दें कि मध्यप्रदेश के बरौंधा थाना क्षेत्र के कठवरियां के जंगल में युवती का शव पड़ा मिला था। हनुमान मंदिर के पुजारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। बरौंधा थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने बताया कि युवती जींस, जैकेट जूते पहने थी। गले में सफेद रूमाल लिपटा मिला था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed