फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: The government is not making promises, farmers spoke in the divisional conference of the Kisan Sabha

चित्रकूट : सरकार वादे नहीं कर रही पूरे, किसान सभा के मंडलीय सम्मेलन में किसानों ने रखी बात

Fri, 19 Aug 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: The government is not making promises, farmers spoke in the divisional conference of the Kisan Sabha
फोटो-9-कचहरी परिसर में उप्र किसान सभा की बैठक में संबोधन करते राज्य कार्यकारिणी सदस्य रूद्र प्रसा - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। उप्र किसान सभा का मंडलीय सम्मेलन शहर के कचहरी परिसर में हुआ। इसमें किसान नेताओं ने सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है। लखीमपुर खीरी कांड में दिवंगत किसानों को श्रद्धांजलि दी। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संयुक्त किसान मोर्चा से किए गए वादे से मुकर गई। आज तक लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य साजिशकर्ता केंद्रीय राज्य मंत्री को बर्खास्त नहीं किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सम्मेलन में उप्र किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रुद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि किसानों के आंदोलन के दौरान वादा किया गया था कि किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्काल प्रभाव से वापस होंगे जो अभी भी वापस नहीं किए गए। उप्र सरकार की तरफ से केस वापस लेने के आश्वासन पर भी कार्रवाई नहीं हुई। शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने संबंधी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई। कहा कि केंद्र सरकार जहां बेरोजगारी, महंगाई बढ़ा रही है और अपने वादे पूरे करने के बजाय किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का कार्य किया है।
विज्ञापन

मानिकपुर की कार्यकारिणी का चयन किया गया। जिसमें चुनकूराम पाल को अध्यक्ष, राजाराम जिला सचिव, अजय सिंह उपाध्यक्ष, राम प्रताप विश्वकर्मा संयुक्त सचिव, लल्लूराम त्रिपाठी संगठन मंत्री, शिवम प्रकाशन मंत्री, वीर बहादुर सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed