फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: The district hospital's electricity was running out for three hours, the X-ray machine could not run from the generator, the patients were upset

चित्रकूट : जिला अस्पताल की तीन घंटे गुल रही बिजली, जनरेटर से एक्सरे मशीन नहीं चल पाई, मरीज हुए परेशान

Tue, 26 Jul 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: The district hospital's electricity was running out for three hours, the X-ray machine could not run from the generator, the patients were upset
चित्रकूट। बारिश में सोमवार को बिजली की आवाजाही बनी रही। जिला अस्पताल में सुबह नौ से दो बजे तक करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। इसका सीधा असर एक्सरे मशीन पर पड़ा। जनरेटर उच्च क्षमता का न होने से यह जांचें नहीं हो पाईं। मरीज बिजली आने के इंतजार में बैठे रहे। बिजली आने पर एक्सरे हुए।
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा रही। कसहाई की विद्या देवी ने बताया कि उसकी बहन के हाथ का एक्सरे कराने के लिए डॉक्टर ने लिखा। वह करीब एक घंटे तक एक्सरे कक्ष के बाहर बैठी रही लेकिन लाइट न होने से एक्सरे नहीं हो पाया। बाद में उसका एक्सरे हुआ। सीतापुर के श्यामकिशोर ने बताया कि बारिश में गिरने के कारण पैर में चोट आई।
विज्ञापन

करीब डेढ़ बजे भीगते हुए वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने एक्सरे के लिए लिखा। लाइट न होने से एक्सरे नहीं हो पाया और निर्धारित समय समाप्त होने पर डॉक्टर चले गए। एक्सरे रूम के प्रभारी फार्मासिस्ट कमलेश कुमार ने बताया कि लाइट न होने पर जनरेटर की क्षमता से मशीनें संचालित नहीं हो पाती हैं। इसके लिए अलग से जनरेटर की मांग की गई है। सोमवार को तीन बार बिजली गुल होने से एक्सरे करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed