{"_id":"5ee8f2f08ebc3e43171ddb37","slug":"chitrakoot-ten-thousand-reward-declared-on-the-soldiers-of-the-soldier-chitrakutt-news-knp565881242","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः सिपाही के हत्यारोपियों पर दस हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः सिपाही के हत्यारोपियों पर दस हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। जिले की सीमा से सटे नया गांव थाने के सिपाही की हत्या के मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दस हजार का इनाम घोषित किया गया है। डीआईजी रींवा ने एसपी सतना के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों केे साथ बैठक कर रणनीति बनाई। मामले का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। शक के आधार पर पुलिस चार युवकों से लाकर पूछताछ कर रही है लेकिन मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफत में नहीं आए। जिनकी तलाश के लिए परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा है।
मंगलवार को रींवा डीआईजी अनिल सिंह, सतना एसपी रियाज इकबाल के साथ चित्रकूट पहुंचकर इस मामले में पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामले का खुलासा कराने के लिए चार टीमें गठित की है। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दस हजार का इनाम घोषित किया है।
जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के नया गांव थाना अंतर्गत सतना चित्रकूट मार्ग पर सोमवार की दोपहर थाना के सिपाही प्रबल प्रताप सिंह (27) निवासी बन्ना मऊ थाना लालगंज जिला रायबरेली की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पहले इस घटना को दुर्घटना बताया जा रहा था। जांच करने पर पता चला था कि दुर्घटना नहीं अवैध रूप से मिट्टी के तेल की कालाबाजारी करने वालों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में चित्रकूट जिले के मंडलहा गांव निवासी वोदा पुत्र रामऔतार व उसका भाई धनपत के नाम थानेे में हत्या करने का मामला दर्ज है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार की रात उसके गांव से चार युवकों को पुलिस पकड़ लाई थी। इसके पहले नामजद युवक के पिता रामऔतार को एक दिन पहले ले आयी थी। जिनसे फरार अभियुक्तों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जबकि इस मामले में अभी पुलिस अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी पत्रकारों को नहीं दे रहे है। इस मामले में थाना प्रभारी आशीष धुर्वे को एसपी ने निलंबित भी किया है। थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही हत्यारों को पकड़ा जाएगा।