फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Teenager dies in suspicious condition, report filed on four

किशोरी की संदिग्ध दशा में मौत, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 30 Oct 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Teenager dies in suspicious condition, report filed on four
फोटो नंबर- 10- घटना की जानकारी देता मृतका का पिता व अन्य । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ (चित्रकूट)। मऊ थाना क्षेत्र के औझर गांव में किशोरी का शव फंदे से झूलता लटकता मिला। पिता का आरोप है कि पड़ोसी महिला ने बेटी को पीटकर मार डाला और शव फंदे से लटका दिया। उधर, सीओ का कहना है मोबाइल चोरी के आरोप से क्षुब्ध होकर किशोरी ने फांसी लगाई है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

औझर गांव की छाया (14) पुत्री रमाशंकर पांडेय का शव रविवार को फंदे से लटकता मिला। पिता ने बताया कि शनिवार की दोपहर पड़ोस की महिला बेटी को खेतों में पानी लगाने के बहाने ले गई। वहां मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद सुनसान घर में फांसी के फंदे से लटका दिया। इससे उसकी मौत हो गई। छोटी बहन काजल ने शव लटकता देखा तो मां को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

छाया चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में मऊ सीओ शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि छाया पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया था। इससे क्षुब्ध होकर फांसी लगाई है। हत्या का आरोप निराधार है। बताया कि पिता की तहरीर पर हरिओम, उसकी पत्नी और दो बेटों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

फोटो नंबर- 11- छाया देवी- फाइल फोटो

फोटो नंबर- 11- छाया देवी- फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed