फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Teenager and her nephew murdered

चित्रकूट: किशोरी व उसके भांजे की हत्या

Thu, 21 Jan 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Teenager and her nephew murdered
मानिकपुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर शाम को किशोरी और उसके मासूम भंाजे की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए गए। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसपी आनन फानन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी। किशोरी बालक की मौसी थी। बालक दो दिन पहले ही अपनी ननिहाल आया था।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार शाम को अपने पिता को खेत में खाना देने गई थी। उसके साथ उसका भांजा भी था। देर शाम को दोनों जब खेत से घर की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अनहोनी हो गई। बरदहा नदी से कुछ दूरी पर ही दोनों लहूलुहान अवस्था में पडे मिले। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। बालक की सांसे चलती देख उसे सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने दोनों की हत्या किए जाने की बात कही है। बताया कि किशोरी के गर्दन में किसी धारदार हथियार से वार के निशान हैं और कई चोट हैं। बालक के शरीर में भी चोट के कई निशान हैं। एसपी अंकित मित्तल, एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, सीओ मऊ सुबोध गौतम व मानिकपुर थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया मय फोर्स मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक व डाग स्कवॉड को भी बुलाया गया है। एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिली है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है। हर संभावना पर जांच की जा रही है। अपराधियों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed