फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Sports masters got Khel Ratna award

चित्रकूट : खेलों के महारथियों को मिला खेल रत्न सम्मान

Tue, 30 Aug 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Sports masters got Khel Ratna award
फोटो नंबर-19- स्टेडियम में हॉकी मैच के दौरान एक दूसरे से गेंद छीनने का प्रयास करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले में मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस हॉकी मैच खेलकर और जिले के पुराने खिलाड़ियों को सम्मानित कर मनाया गया।
विज्ञापन

राजकीय स्पोट्र्स स्टेडियम में हॉकी मैच का शुभारंभ बीएसए लव प्रकाश यादव ने प्रतिभागियों से हाथ मिलाकर किया। इसके बाद प्रतियोगिता का प्रारंभ कराया। प्रतियोगिता में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें छेछरिहा खुर्द, राजकीय स्पोट्र्स स्टेडियम, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, मानिकपुर, बनाड़ी की टीमों के बीच मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबला स्टेडियम व बनाड़ी की टीम के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम ने 3-0 से मैच जीत लिया। सीडीओ अमित आसेरी ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कार बांटे।
उन्होंने कहा कि हॉकी हमारे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण खेल है। यह खेल विलुप्त होता जा रहा है। लेकिन हमारी ग्रामीण प्रतिभाओं ने आज इसको जीवित रखने का माद्दा दिखाया है। इस मौके पर निर्णायक क्षेत्र क्रीडा अधिकारी विजय कुमार हॉकी कोच श्याम सुंदर यादव ,श्री केशन, अवध बिहारी ,अवतार सिंह, आनंद सिंह यादव, एसपी शुक्ला, राजा शुक्ला, अख्तर सिंह व अमन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चित्रकूट स्पोट्र्स क्लब ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म उत्सव पर जिले के विभिन्न खेलों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। शहर के श्याम दरबार स्थल में चित्रकूट खेल सम्मान 2022 में क्रिकेट में गोपाल शर्मा, बैडमिंटन में घनश्याम अग्रवाल, फुटबॉल में प्रमोद कुमार, शतरंज में अचिंत्य कुमार सिंह, कैरम में बालमुकुंद गुप्ता, हाकी में मूल चंद्र गुप्ता, एथलेटिक्स में महादेव अग्रहरी व वालीबॉल में छाऊ लाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ अमित आसेरी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, समाजसेवी पंकज अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, चित्रकूट स्पोर्टस क्लब के अध्यक्ष कमलेश कुमार, शानू गुप्ता व मनोहर वर्मा ने खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।

स्टेडियम में नहीं हॉकी टीम
चित्रकूट। खेल दिवस पर स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया लेकिन स्टेडियम की टीम कोई नहीं थी। स्टेडियम ने छेछरिहा खुर्द गांव की दो टीमों में एक टीम को स्टेडियम की टीम का नाम देकर मैदान में उतारा और यही टीम विजेता बनी।
------------------
सुधीर अग्रवाल

फोटो नंबर-20- खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित जिले के खिलाड़ी। संवाद

फोटो नंबर-20- खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित जिले के खिलाड़ी। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed