फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: 'Sent a false report of more rain than normal', the issue of Anna cattle dominated the Kisan Panchayat

चित्रकूट : ‘सामान्य से ज्यादा बारिश की झूठी रिपोर्ट भेजी’,

Tue, 23 Aug 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: 'Sent a false report of more rain than normal', the issue of Anna cattle dominated the Kisan Panchayat
फोटो-6- किसान पंचायत में मौजूद किसान व भाकियू के पदाधिकारीगण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन की ओर से मंगलवार को मऊ तहसील परिसर में किसान पंचायत में अन्ना मवेशियों का मुद्दा छाया रहा। तहसील अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि कृषि विभाग ने जिले में बारिश की झूठी रिपोर्ट शासन स्तर पर भेजी है। अन्ना मवेशियों की समस्या के निदान न किए जाने पर आक्रोश जताया। गोशालाओं की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई गई।
विज्ञापन

किसान पंचायत में भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने कहा कि एक तरफ किसान सूखे की चपेट के चलते फसलों की बुआई नही कर सका और दूसरी तरफ कुछ फसलें किसी प्रकार बो भी लिया तो अब आवारा जानवरों से नहीं बच पा रही हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद गोशाला में जानवर संरक्षित नहीं किए जा रहे हैं। तहसील अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि कृषि विभाग ने जिले में बारिश की झूठी रिपोर्ट शासन स्तर पर भेजी है। यदि सामान्य से ज्यादा बारिश हुई तो फिर तालाब-पोखर क्यों नहीं भरे हैं। जिला प्रशासन सूखे की सही रिपोर्ट भेजे।
विज्ञापन

मंडल उपाध्यक्ष रामकरण सिंह ने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद गोशाला संचालित नहीं हो रही है। जल्द ही भाकियू इसके लिए वृहद आंदोलन करेगी। कलक्ट्रेट का घेराव करते हुए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर देवेंद्र सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, शिवदयाल सिंह बघेल, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार त्रिपाठी, रमेश सोनकर आदि मौजूद रहे। किसान पंचायत के बाद भाकियू ने एसडीएम नवदीप शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed