{"_id":"6394ce1e385e5e3c0d0e4abf","slug":"chitrakoot-seminar-and-choupal-on-world-human-rights-chitrakoot-news-knp7328054111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: विश्व मानवाधिकार पर गोष्ठी व चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: विश्व मानवाधिकार पर गोष्ठी व चौपाल
विज्ञापन
फोटो- 11- गोष्ठी में संबोधन करती छात्रा। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मऊ। विश्व मानवाधिकार दिवस पर मऊ कस्बे के महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मेें गोष्ठी हुई। इसमें मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गई। इसके अलावा अन्य जगह भी कार्यक्रम हुए।
महाविद्यालय के प्रबंधक सुंदर लाल सुमन ने कहा कि कई देशों में हो रहे युद्ध के कारण शरणार्थियों की संख्या बढ़ रही है। उनके सामने मौलिक अधिकारों की सबसे बड़ी समस्या है। इसका निराकरण कराना चाहिए। डॉ. एस कुरील ने कहा कि संयुक्त राष्ट्रसंघ ने पूरी दुनिया के लिए मानवीय अधिकारों के रक्षा की घोषणा की है। सभी व्यक्ति अपने अधिकारों व कर्तव्य को निभाए। श्याम बाबू द्विवेदी ने कहा कि देश के विकास के लिए सभी को योगदान देना होगा। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष शिव चरण लाल रस्तोगी व डा. संतोष कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
चित्रकूट सदर ब्लाक के बरवारा गांव में अंतरराष्ट्रीय मानव दिवस पर चौपाल लगाई गई। महिलाओं किशोरियों को मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी गई। महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर ने कहा कि मानवाधिकार सभी को दिए गए है। यदि कोई यौन शोषण या घरेलू हिंसा कर रहा हो तो इसकी शिकायत पुलिस से करें। इसके अलावा छिपनी बहरखेड़ा मेें भी चौपाल लगाई गई। अर्चना साहू, महेंद्र सिंह, प्रधान अनीता देवी, विजय प्रताप, माधुरी देवी, नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।