फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Sampat Pal of Gulabi gang left Congress after not getting ticket Sonia will keep her word with Rahul

चित्रकूट: टिकट न मिलने पर गुलाबी गैंग की संपत पाल ने कांग्रेस छोड़ी, सोनिया, राहुल से मिलकर रखेंगी अपनी बात

Sun, 16 Jan 2022 08:10 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट/मानिकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट/मानिकपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 16 Jan 2022 08:10 AM IST
सार

वर्ष 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी संपत पाल 23,003 वोट के साथ चौथे स्थान पर रही थीं। 2017 में कांग्रेस का सपा से गठबंधन होने पर मानिकपुर सीट कांग्रेस के खाते में गई। कांग्रेस ने फिर संपत को ही मैदान में उतारा। 40,524 वोटों के साथ वह दूसरे नंबर पर रहीं थीं।

विज्ञापन
Chitrakoot: Sampat Pal of Gulabi gang left Congress after not getting ticket Sonia will keep her word with Rahul
गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

मानिकपुर सीट से टिकट न मिलने से खफा संपत पाल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। गुलाबी गैंग की कमांडर संपत 2012 और 2017 में इस सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। उपचुनाव में उनकी जगह रंजना बराती लाल पांडेय को टिकट दिया गया था। संपत को इस चुनाव में टिकट मिलने का पूरा भरोसा था लेकिन पार्टी ने रंजना पर ही भरोसा जताया है।

विज्ञापन


वर्ष 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी संपत पाल 23,003 वोट के साथ चौथे स्थान पर रही थीं। 2017 में कांग्रेस का सपा से गठबंधन होने पर मानिकपुर सीट कांग्रेस के खाते में गई। कांग्रेस ने फिर संपत को ही मैदान में उतारा। 40,524 वोटों के साथ वह दूसरे नंबर पर रहीं थीं। 2019 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने संपत की जगह रंजना बरातीलाल पांडेय को टिकट दिया। रंजना को केवल 8,230 वोट ही मिल सके थे। इससे संपत पाल को इस चुनाव में टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी।

विज्ञापन

सोनिया, राहुल से शिकायत नहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने कटवाया टिकटः संपत

टिकट न मिलने से खफा संपत ने शनिवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यालय में इस्तीफा भेज दिया है। किंतु सोनिया और साहुल गांधी से मिलकर अपनी बात रखेंगी। सोनिया, राहुल व प्रियंका गांधी से कोई शिकायत नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष और पर्यवेक्षक ने उनका टिकट कटवाया है। इसका संदेश देने और पार्टी को कुछ चाटुकारों से बचाने के लिए इस्तीफा देने का कदम उठाना पड़ा है। गुलाबी गैंग कमांडर ने कहा कि अभी किसी दल में शामिल नहीं होंगी।

महिलाओं को संगठित कर बनाया संगठन

बांदा जिले के बदौसा गांव की संपत देवी पाल ने ग्रामीण महिलाओं को संगठित करके गुलाबी गैंग नाम से एक मजबूत संगठन खड़ा किया। गुलाबी साड़ी वाले इस संगठन की बुंदेलखंड में मजबूत धाक मानी जाती है। महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए संगठन ने कई संघर्ष किए। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं संपत पाल को कानून हाथ में लेने के आरोप में 2010 में मायावती के शासनकाल में गिरफ्तार कर लिया गया था।

संपत पर बन चुकी है फिल्म

संपत पाल के संघर्ष पर बॉलीवुड में फिल्म भी बनी है। गुलाबी गैंग नाम की इस फिल्म में संपत पाल की भूमिका माधुरी दीक्षित ने अदा की है। संपत ने भी जाको राखे साइयां फिल्म में छोटी सी भूमिका अदा की है। टीवी शो बिग बॉस में भी वह भाग ले चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed