फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot's daughter Anuja gets Karmaveer Chakra

चित्रकूट की बेटी अनुजा को मिला कर्मवीर चक्र

Mon, 04 Nov 2019 07:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot's daughter Anuja gets Karmaveer Chakra
फोटो- 2- अनुजा अग्रवाल - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। संयुक्त राष्ट्र व अंतर्राष्ट्रीय परिसंघ के गैर सरकारी संगठन के कर्मवीर चक्र पुरस्कार से जिले की बेटी अनुजा अग्रवाल नवाजी गईं हैं। शहर के समाजसेवी संतोष अग्रवाल की बेटी अनुजा ने लगातार पांच साल तक पुणे में क्रिएटिव कबीरा नामक संस्था से शिक्षा स्वास्थ्य व स्वच्छता क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर यह पुरस्कार प्राप्त किया है। ग्लोबल फेलोशिप भी अनुजा को मिल चुकी है गौरतलब है कि यह फेलोशिप पूर्व राष्ट्रपति महान वैज्ञानिक डा. अब्दुल कलाम को भी मिली थी।
विज्ञापन

चित्रकूट के पुरानी बाजार निवासी अनुजा का बचपन तो यहां बीता इसके बाद जबलपुर फिर स्नातक के बाद धीरे-धीरे पुणे को अपना शैक्षणिक व कर्मस्थली बना लिया। चार्टेड़ एकाउंट बनने के बाद 2014 में क्रिएटिव कबीरा की सीईओ बनीं। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। पुणे की बस्तियों में जागरूकता का काम करने के दौरान फिल्म स्टार व सांसद हेमा मालिनी ने ब्रजभूमि फाउंडेशन की ओर से जुलाई 2019 में पुणे की सबसे महत्वपूर्ण 51 महिला हस्तियों में उन्हें पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में बताया कि आज उनके साथ 180 सहयोगी हैं। इस दौरान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की पुत्री मल्लिका साराभाई व विलियर्ड चैंपियन गीत सेठी की पत्नी किरनवीर सेठी ने उनके साथ हाैंसला बढ़ाया है। कर्मवीर चक्र पुरस्कार मिलने के बाद चित्रकूट आईं अनुजा अग्रवाल ने बताया कि अब जब भी चित्रकूट आतीं हैं तो अपनी जन्मस्थली पर काम करने की प्रबल इच्छा है। जिस स्तर से जागरूकता का काम हो सकता है उसे पूरा करती हैं। अभी इसे आगे तक ले जाने की इच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed