फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Renu tops in 800 meters race

Chitrakoot News: 800 मीटर दौड़ में रेनू अव्वल

Sat, 14 Jan 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Renu tops in 800 meters race
फोटो-1- डिग्री कालेज में दौड़ प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ी पुलिया में दो दिन से चल रहे वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर कौशल का प्रदर्शन किया। कुछ छात्र विजयी हुए तो कुछ को हार मिली। कहा कि विजय का उतना महत्व नहीं, जितना प्रतिभागिता का है।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में रेनू प्रथम, रिंकी द्वितीय व बबली तृतीय रहीं। बालक वर्ग में श्रीकांत, रंजीत व जितेंद्र क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। ऊंची कूद में लोकनाथ प्रथम, उमेश विश्वकर्मा द्वितीय और विकास साहू तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में वर्षा सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन

खुशबू को दूसरा और बबली को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में शैलेंद्र सिंह प्रथम, अमनराज द्वितीय और अर्पित कुमार तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में माधुरी प्रथम, श्वेता द्वितीय और अर्चना तृतीय रहीं। भाला फेंक में माधुरी प्रथम, विनीता द्वितीय और अमृता तृतीय रहीं। हैमर थ्रो में दीपांशु प्रथम, श्याम द्वितीय और अनिल तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन सत्र में विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य समेत अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों और कर्मचारियों की भी दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। क्रीड़ा सचिव डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने वार्षिक खेल आख्या प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. वंशगोपाल ने किया।
महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार पाल, डॉ. रामनरेश यादव, डॉ. सीमा कुमारी, डॅा. अमित कुमार सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अतुल कुमार कुशवाहा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. हेमंत कुमार बघेल, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. आशुतोष कुमार शुक्ला, गौरव पांडेय, डॉ. रचित जायसवाल, डॉ. गजेन्द्र सिंह, बलवंत सिंह राजौदिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed