फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: President took blessings from Jagadguru, got an invitation to come to Dharmanagari

चित्रकूट : राष्ट्रपति ने जगदगुरु से लिया आशीर्वाद, धर्मनगरी आने का मिला आमंत्रण

Tue, 26 Jul 2022 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: President took blessings from Jagadguru, got an invitation to come to Dharmanagari
चित्रकूट। देश की नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को तुलसी पीठाधीश्वर और दिव्यांग विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति जगदगुरु रामभद्राचार्य से टेलीफोन पर वार्ता की। राष्ट्रपति ने जगदगुरु से आशीर्वाद लिया और राष्ट्रहित में किए जा रहे उनके कार्यों की तारीफ की। जगदगुरु ने राष्ट्रपति को बधाई दी। साथ ही धर्मनगरी चित्रकूट आने का आमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन

तुलसी पीठाधीश्वर के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने बताया कि शाम करीब छह बजे राष्ट्रपति कार्यालय से जगदगुरु के पास फोन आया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदगुरु से लगभग सात मिनट तक बात की। जगदगुरु ने उनको शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय नारियों ने हमेशा विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। अब महिला शक्ति के नेतृत्व में हमारा देश दुनिया की महाशक्ति बनेगा। इसी दौरान राष्ट्रपति ने जगदगुरु से आशीर्वाद लेकर कहा कि उनके किए जा रहे कामों से वह प्रभावित हैं। दिव्यांगों की सेवा का कार्य बहुत बड़ा है।
विज्ञापन

जगदगुरु ने राष्ट्रपति को धर्मनगरी चित्रकूट आने का आमंत्रण दिया, जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने जल्द ही आने का आश्वासन दिया है। आचार्य रामचंद्र दास ने भी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed