{"_id":"5eea4e5a8ebc3e434133881b","slug":"chitrakoot-police-are-unable-to-find-the-killer-of-the-soldier-chitrakutt-news-knp5660697124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः सिपाही के कातिलों को नहीं ढूंढ पा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः सिपाही के कातिलों को नहीं ढूंढ पा रही पुलिस
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे नयागांव थाने में तैनात रायबरेली के सिपाही प्रबल की हत्या मामले में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सब कुछ सामने व नामजद होने के बाद भी मप्र पुलिस टीम अपने ही कातिलों को नहीं ढूंढ पा रही है। डीआईजी ने आरोपियों पर इनाम घोषित कर चार टीमें गठित की हैं। बुधवार पुलिस टीमों ने तीन स्थानों पर छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिली।
रविवार नयागांव थाना क्षेत्र के पथरा गांव के पास मिट्टी का तेल लदे ट्रैक्टर लेकर जा रहे दो भाइयों को रोकने पर सिपाही प्रबल सिंह को कुचला गया था। इस मामले में चित्रकूट यूपी जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के निवासी दो भाइयों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों समेत कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। चौथे दिन भी पुलिस को सफलता नहीं मिली है। मंगलवार को डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह व सतना एसपी रियाज इकबाल ने चार टीम गठित कर आरोपियाें पर इनाम भी घोषित किया है। थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को कई स्थानों पर छापेमारी की गई है। संदेह के आधार पर कई अन्य लोगों से पूछताछ की गई लेकिन अभी नामजद आरोपी नहीं मिले हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।
निलंबित थाना प्रभारी की भूमिका की जांच
चित्रकूट। नया गांव थाना प्रभारी आशीष धुर्वे का सिपाही की हत्या व बेशकीमती मूर्ति मामले में निलंबन किया गया है। इस निलंबन के दौरान उनकी एक और भूमिका की जांच हो रही है। सूत्रों के अनुसार रविवार को मिट्टी का तेल लदा ट्रैैक्टर को रोककर जांच करने के लिए थाना प्रभारी के कहने पर ही सिपाही प्रबल सिंह गया था। वहां से थाना प्रभारी के मोबाइल पर बातचीत भी की थी। इसके बाद उन्हीं के कहने पर ट्रैक्टर थाने ले जाया जा रहा था। सतना एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि सारे बिंदुओं पर जांच हो रही है।