{"_id":"62e1872c95d197708376b161","slug":"chitrakoot-nursing-trainee-injected-the-family-worried-after-swelling-kept-the-child-admitted-to-the-district-hospital-for-three-hours-chitrakoot-news-knp709842310","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : नर्सिंग प्रशिक्षु ने लगाया इंजेक्शन, सूजन आने पर बिफरे परिजन, तीन घंटे तक बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : नर्सिंग प्रशिक्षु ने लगाया इंजेक्शन, सूजन आने पर बिफरे परिजन, तीन घंटे तक बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती रखा
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में नर्सिंग प्रशिक्षु के इंजेक्शन लगाने पर बच्चे के सूजन आ गई। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। नाराज परिजनों ने सीएमएस को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की।
शहर के कच्ची छावनी मोहल्ले के मनीष अपनी पत्नी दीपा के साथ तीन वर्षीय पुत्र को टीका लगवाने के लिए बुधवार को जिला अस्पताल आए। यहां नर्सिंग प्रशिक्षु ने बालक को इंजेक्शन लगाया। थोड़ी देर बाद बालक के हाथ में सूजन आ गई। इस पर दंपती ने सीएमएस को मामले से अवगत कराया। मनीष ने बताया कि जब डॉक्टर ने पर्चे में दवा व इंजेक्शन लिखा तो वह बच्चे को लेकर इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।
वहां पर मौजूद प्रशिक्षु ने ही इंजेक्शन लगाया जबकि फार्मासिस्ट दूसरे काम में व्यस्त रहे। इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। सूजन ज्यादा आने पर तीन घंटे तक अस्पताल में भर्ती रखा गया। इस संबंध में सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि मामले में डयूटी में मौजूद कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है।