{"_id":"5ef790f68ebc3e42c50a7809","slug":"chitrakoot-news-chitrakutt-news-knp567984563","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल ता 78.72, इंटर का 85.52 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल ता 78.72, इंटर का 85.52 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
फोटो- 20- हाईस्कूल व इंटर में शत प्रतिशत परिणाम आने पर खुशी मनाते पहाड़ी के इंटर कालेज के छात्र व छात
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिले में बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल का 78.72 और इंटर का 85.52 प्रतिशत परिणाम रहा। इसमें छात्राओं का दबदबा रहा। शनिवार को यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा। दोपहर को मोबाइल और इंटरनेट पर परीक्षा का परिणाम देखने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए और वह खुशी से झूम उठे। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के परिजनों व शिक्षक-शिक्षिकाओं में खुशी देखी गई।
शहर के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज ने इस बार बाजी मारी। हाईस्कूल में आकांक्षा गर्ग व इंटर में रवि कुशवाहा ने टॉप किया। दोनों इसी कॉलेज में पढ़ते हैं। जिन कॉलेजों के छात्र व छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्हें कॉलेज बुलाकर प्रबंधन व शिक्षकों ने माला पहनाकर मिठाई खिलाई। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले में छात्र-छात्राओं को स्वागत भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने भी गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर खुशी मनाई।
जिले के हाईस्कूल व इंटर के परिणाम की टॉप टेन की सूची स्थान पाने के लिए प्रतिस्पर्धा रही। आधा प्रतिशत अंक से कई छात्रों के नाम सूची में ऊपर-नीचे रहे। 9 नंबर के लिए चार-चार छात्रों के प्रतिशत समान रहे। दूसरे स्थान पर भी दो छात्रों का प्रतिशत समान रहा। डीआईओएस बलिराज राम ने बताया कि इस साल नकलविहीन परीक्षा में छात्रों ने कड़ी मेहनत कर जिले के परिणाम में बढ़ोत्तरी की है। इसके लिए शिक्षक व छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं। बोर्ड परीक्षा के परिणाम में चित्रकूट का यूपी में 25 वां स्थान रहा।
विज्ञापन
यह था 2019 में परीक्षा परिणाम
हाईस्कूल: 76.19 प्रतिशत
इंटर: 84.90 प्रतिशत