{"_id":"5ef0f05b8ebc3e42fb10a688","slug":"chitrakoot-news-chitrakutt-news-knp567015298","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों के बैठकर खाने के लिए बना रंग-बिरंगा शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों के बैठकर खाने के लिए बना रंग-बिरंगा शेड
विज्ञापन
फोटो-1- मानिकपुर के ऊंचाडीह गांव में मनरेगा योजना से बनवाया गया यात्री शेड़
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर(चित्रकूट)। जहां मनरेगा योजना से पाठा क्षेत्र में चल रहे कामों में लापरवाही की शिकायतें आ रहीं हैं। वहीं ऊंचाडीह गांव में हुआ काम सभी लोगों के उदाहरण बन गया है। यहां प्रवासी कामगारों ने मनरेगा के तहत रंग-बिरंगा शेड बनाया है। यहां स्कूल के बच्चे मध्यान्ह का भोजन और विश्राम करेंगे। इतना ही नहीं सड़क के किनारे रंग-बिरंगा यात्री शेड भी कामगारों ने बनाया है। इस काम को तीन प्रवासी कामगारों समेत दस मजदूरों ने किया है।
लॉकडॉउन में छूट मिलने के बाद मानिकपुर ब्लॉक क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव में मनरेगा योजना के तहत यात्री शेड व स्कूल में छात्रों के लिए भोजन कक्ष का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसमें तीन ऐसे भी मजदूर हैं जो सूरत व दिल्ली में काम बंद होने के बाद बेरोजगार हो गए थे। यहां आकर इस निर्माण कार्य में लगे।
प्रधान उर्मिला देवी व ग्राम पंचायत अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि स्वीकृति व बजट मिलने के बाद मनरेगा योजना के तहत यात्री शेड व भोजन कक्ष का निर्माण कराया गया। एक माह में दोनों बनकर तैयार हो गए हैं। तकनीकी सहायक सुनील यादव ने बताया कि ऊंचाडीह गांव मे रंग-बिरंगा यात्री शेड, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंचाडीह व प्राथमिक विद्यालय अमरपुर में भोजन स्थल तैयार किया गया है।

फोटो-2- मानिकपुर के अमरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में मनरेगा योजना से बनवाया गया छात्रों के लि?- फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन