फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

किशोरी की सिर काटकर हत्या, खंडहर में मिला शव

Tue, 01 Mar 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के हटवा गांव से 21 दिन पहले लापता हुई नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका सिर कटा शव गांव के बाहर खंडहरनुमा मकान में मिला। घटना से गुस्साए परिजनों ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर अवरोध लगाकर जाम लगाकर नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी पर कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

हटवा गांव निवासी राजेंद्र मौर्य की बेटी सपना देवी (15) सात फरवरी को खेत जाने के लिए घर से निकली थी। तब से उसका कुछ अता-पता नहीं था। परिजनों ने आठ फरवरी को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने सपना की तलाश करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। मंगलवार को सपना का शव गांव के बाहर खंडहरनुमा एक मकान में मिला। उसका सिर धड़ से अलग था। शव मिलने की सूचना पाकर परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की हालत देख परिजन आपे से बाहर हो गए। उन लोगों ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बल्लियों का अवरोध लगाकर झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल ने आरोपी पर कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया। एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी विष्णु को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शव 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम में हत्या की वजह और हत्या के दिन का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई करती तो बच सकती थी जान
गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस कार्रवाई करती तो सपना की जान बच सकती थी। कई बार पुलिस ने आरोपी विष्णु को पकड़कर पूछताछ करने को कहा गया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती और विष्णु को हिरासत में लेकर पूछताछ करती तो शायद सपना की जान नहीं जाती। यह कहना है कि सपना के चाचा भरत का। उन्होेंने एसपी से मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई किए जाने की गुजारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्याह से पहले लापता हो गई थी सपना
मऊ संवाद के अनुसार हटवा गांव निवासी सपना देवी की उम्र को लेकर परिजनों में विरोधाभास है। सपना के पिता ने बेटी की उम्र 18 वर्ष बताई है। जबकि, परिवार के अन्य लोगों व पुलिस ने सपना की उम्र 15 साल होना बताया है। पिता ने बताया कि सपना की शादी तय थी। 16 फरवरी को उसकी बरात आनी थी, लेकिन सात फरवरी को ही वह लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी हर संभावित स्थान पर तलाश की। पुलिस से तलाश करने में मदद मांगी, तो पुलिस विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे होने की बात कहकर टरकाती रही। साथ ही सपना के चाचा भरत से कहा गया कि हम तुम्हारी लड़की को ढूंढने जाएंगे क्या। भरत का आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने भी उन लोगों को धमकी दी थी। इधर, सपना का पता न चलने पर उसकी शादी टाल दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed