{"_id":"61f8029c57edfb43d343f7dc","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp678118186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गड्ढे होने से जलभराव, हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गड्ढे होने से जलभराव, हो रहे हादसे
विज्ञापन
फोटो-2- कौशांबी-चित्रकूट राजमार्ग पर कर्वी से राजापुर कस्बे के बीच जर्जर सड़क।
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी(चित्रकूट)। कौशांबी-चित्रकूट राजमार्ग पर कर्वी से राजापुर कस्बे के बीच सड़क कई स्थानों पर जर्जर हो गई हैं। सड़क उखड़ जाने व गड्ढे होने से जलभराव हो गया है। इससे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
कौशांबी-चित्रकूट राजमार्ग पर कर्वी से राजापुर कस्बा की दूरी लगभग 32 किलोमीटर है। इनमें पहाड़ी, बाबूपुर, सहित अन्य स्थानों पर सड़क कई स्थानों पर उखड़ गई है। कई जगह बने गड्ढों में जलभराव हो गया है। जिससे आए दिन वाहनोें के फंस जाने से दुर्घटनाएं होती हैं। जहां कहीं पर राजमार्ग किनारे बस्ती बसी है, वहां सड़क अधिक खराब है। पहाड़ी कस्बे के भरत विश्वकर्मा, कमल गौतम, देवनाथ सिंह, प्रवीण सिंह, आशीष द्विवेदी आदि ने बताया कि कर्वी-राजापुर मार्ग से कई गांव लगे हुए हैं। वहां के बाशिंदों का आना-जाना लगा रहता है। बताया कि सड़क किनारे नाली न बनने के कारण घरों व सड़क किनारे लगे हैंडपंप का पानी भर जाने से राजमार्ग की गिट्टी उखड़ जाती है।
राजापुर कस्बा गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली है। पहाड़ी कस्बे के पास नांदी तौरा स्थित हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। जहां श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में आते हैं। सड़क खराब होने से आवागमन में समस्या होती है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिन स्थानों पर पानी भर जाता है उन स्थानों पर नाली भी बनाई जाएगी, ताकि सड़क खराब न हो।