फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

टीकाकरण में लेखपाल व सचिव भी लगें

Wed, 19 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
मऊ/ मानिकपुर (चित्रकूट)। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मऊ ब्लाक की ग्राम पंचायत ताड़ी, बियावल व काशीनाथ के पुरवा का निरीक्षण कर टीकाकरण का जायजा लिया। एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व पंचायत सहायकों से घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी को लेखपालों व सचिवों को भी टीकाकरण कार्य में लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से कहा कि टीका लगवाने से जो लोग कतरा रहे हैं, उन्हें भी प्रेरित करें। सरकार का लक्ष्य है कि 31 जनवरी तक शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हो जाए। जिससे कि कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सके। इसके बाद डीएम ने मानिकपुर की ग्राम पंचायत सरैया के मजरा विनायकपुर में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण कर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मानिकपुर राजेश कुमार सहित संबंधित लेखपाल, ग्राम प्रधान मौजूद रहे। उधर, नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल के प्रतिनिधि विमल कुमार ने बताया कि टीकाकरण का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed