{"_id":"61438f248ebc3eb6257a0d23","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp652606423","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण की शोभायात्रा के बाद हुआ जलविहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण की शोभायात्रा के बाद हुआ जलविहार
विज्ञापन
chitrakoot news
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा और जलविहार उत्सव के परंपरागत कार्यक्रम के तहत श्री कृष्ण भक्त मंडल के तत्वाधान में जिला मुख्यालय में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। बृहस्पतिवार की शाम को शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए शोभायात्रा रामघाट मंदाकिनी किनारे पहुंची जहां नाव पर श्रीकृष्ण भगवान का जलविहार कार्यक्रम हुआ। शहर के बस स्टैंड पर समाजसेवी रामविशाल सोनी के आवास पर शोभायात्रा का स्वागत व पूजन किया गया।
शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे आचार्य पं नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि समाज में भगवान और गाय के प्रति श्रद्धा भाव रखने वालों में ही मानवता और मनुष्यता होती है। समाज के कल्याण की कामना को लेकर प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत शोभायात्रा के बाद रामघाट में जलविहार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 17 सितंबर शुक्रवार को भगवान का तुलादान कार्यक्रम किया जाएगा। 18 सितंबर को भगवान का छप्पन भोग एवं भंडारा प्रसाद कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गोशालाओं में गो माताओं का भंडारा एवं धर्म नगरी चित्रकूट के रघुवर किशोर आश्रम में 108 संतों का भंडारा आयोजित किया जाएगा।
साथ ही भगवान श्री राम की वानरी सेना एवं परिक्रमा मार्ग में निराश्रितों के लिए भी भोजन प्रसाद की व्यवस्था कराई जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश कुमार मिश्रा, गुड्डन दुबे, विनोद मिश्र, मोहन जैन, शैलेंद्र अग्रवाल, अंकित पहारिया, डेविड गुप्ता, शंकर प्रसाद गुप्ता, गुरु चरण पांडेय, कालीचरण पाठक अतुल जायसवाल आदि मौजूद रहे।