{"_id":"613118138ebc3ea6b51b51e2","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp649795591","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के विरोध पर महिला के कान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के विरोध पर महिला के कान काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सदर कोतवाली के एक पुरवा में बुधवार की देर रात दुष्कर्म की कोशिश में रिश्ते की चाची को सिर और माथे पर पत्थर से प्रहार कर युवक ने मरणासन्न कर दिया। दांत से महिला का कान भी काट लिया। लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में महिला को भर्ती कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पति के देहांत के बाद स्कूल में कार्यरत रसोइया अपने एकलौते बेटे संग रहती है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि बुधवार की देर रात उसके रिश्ते का भतीजा घर पहुंचा और आवाज दी। जैसे ही वह घर के बाहर आई तो आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर आरोपी ने कान में काट लिया। इसके बाद पत्थर से उसके सिर व माथे पर कई प्रहार किए, जिससे वह बेहोश हो गई।
उधर, इस बाबत एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी व महिला आपस में रिश्तेदार हैं। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी अशोक को गांव के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।