{"_id":"6127dfc08ebc3e79f7454a57","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp64842416","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरी के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किशोरी के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/खोही। एक टेंपो स्टैंड के पास दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। अधबने कमरे में आरोपी दो किशोरियों के साथ मिला जिसका कुछ स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची। किशोरियों के परिजनों को बुलाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी व किशोरियां अन्य क्षेत्र की निवासी हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्यालय से सटे एक गांव की दो किशोरियां मिट्टी के दिए रामघाट के पास बेच रहीं थीं। इनसे पूर्व परिचित मुख्यालय निवासी एक युवक बुधवार की शाम को अंधेरा होने के बाद अपने साथ टेंपो स्टैंड की ओर लिवा लाया। इसके बाद दोनों को वहीं अधूरे टूटे पड़े एक कमरे में उन्हेें ले गया। इसकी भनक कुछ स्थानीय लोगों को भी लग गई। दावा किया गया कि कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया फिर पुलिस सूचना दी। वीडियो बनाने की पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। चौकी प्रभारी रामवीर सिंह मय फोर्स पहुंचे और मौके पर ही आरोपी व दोनों किशोरियों को पकड़ लिया। तीनों को लेकर पुलिस चौकी पहुंची। पूछताछ के बाद किशोरी के परिजनों को चौकी बुलाया गया।
इसके बाद बृहस्पतिवार को किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपी दीपचंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसीटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं। दोनों किशोरियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद घर भेजा गया है। आरोपी को कोतवाली भेजा गया है।