{"_id":"638cdb761e27b87ca97ffcfe","slug":"chitrakoot-must-give-receipt-to-those-who-put-their-names-in-the-voter-list-divisional-commissioner-chitrakoot-news-knp731768520","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाने वालों को रसीद जरूर दें - मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाने वालों को रसीद जरूर दें - मंडलायुक्त
विज्ञापन
फोटो-11- बूथ में बीएलओ से जानकारी लेते मंडलायुक्त आरपी सिंह। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। विधानसभा की निर्वाचन नामवलियों में नाम चढ़ाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का निरीक्षण मंडलायुक्त ने किया। रविवार को कुछ पोलिंग बूथों के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त आरपी सिंह ने बीएलओ से कहा कि फार्म की जांच कर संबंधित मतदाताओं को फार्म प्राप्त की रसीद भी दें।
मंडलायुक्त ने चित्रकूट इंटर कॉलेज स्थित पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। बीएलओ के पास 20 फार्म जमा मिले। फार्म 6 में संबंधित मतदाता के हस्ताक्षर नहीं थे।
मंडलायुक्त ने कहा कि फार्म की अच्छी तरह से जांच कर जमा करें और रसीद जरूर दें। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय शिवरामपुर का निरीक्षण किया। बीएलओ व सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए।
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी सुपरवाइजर कार्य में रुचि नहीं दिखाता, उसको घर-घर जाकर कार्य पूर्ण करने के लिए कहे। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अतुल शर्मा भी मौजूद रहे।