फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: MNREGA payment of work done in private in Gaushala

चित्रकूटःगोशाला में निजी धन से कराए गए काम का मनरेगा से करें भुगतान

Thu, 09 Jan 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: MNREGA payment of work done in private in Gaushala
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने जिले की गोशालाओं में अव्यवस्था न होने के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कहीं कोई अप्रिय घटना हुई तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। सभी गोशालाओं पर चारा, भूसा आदि की व्यवस्था के निर्देश भी दिए। बोले, गोवंशों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। इस दौरान समीक्षा बैठक में गैरहाजिर चार अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि जिले की अच्छी रैंकिंग के लिए सभी विभागों में तालमेल जरूरी है। बैठक में परियोजना प्रबंधक सेतु निगम, जिला खनिज अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई व लघु सिंचाई के प्रतिभाग न करने पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने नोडल अफसरों से कहा कि जिन गोशालाओं में टिन शेड नहीं हैं, उनकी रिपोर्ट दें और व्यवस्था कराएं। अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि जिन-जिन गोशालाआें के ऊपर से बिजली के तार निकले हैं, उनको तत्काल हटवाएं। गोशाला में जहां निजी स्थानों पर काम कराए गए, उनका भुगतान मनरेगा से कराएं। व्हाट्सएप, फेसबुक व ट्विटर पर अगर किसी विभाग की प्रतिक्रिया आती है, जवाब दें। जिला विकास अधिकारी से कहा कि जिन विकास खंडों से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आवेदन अभी तक जिला समाज कल्याण अधिकारी को मुहैया नहीं कराए गए हैं, उनसे जवाब तलब करें। उपायुक्त श्रम रोजगार से तालाबों से हटवाए गए अवैध कब्जों की सूची के मुताबिक सुंदरीकरण कराने के साथ बीडीओ की आईडी भी कार्यों को जनरेट कराने को कहा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की रिपोर्ट मुहैया कराने को कहा। सौभाग्य योजना पर अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि गांव में कैंप लगाकर लाभार्थियों के बिल माफ करते हुए समस्या का निराकरण कराया जाए। डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जो भी विकास कार्य कराए जाएं, उसमें शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य हों और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में एडीएम जीपी सिंह, सीएमओ डा. विनोद कुमार, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी रमेश कुमार पाठक, कृषि अधिकारी वसंत दुबे, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव यादव, बीएसए प्रकाश सिंह, डीसी मनरेगा, अधिशासी अभियंता विद्युत, पीडब्ल्यूडी समेत कई अफसर मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed