{"_id":"634d9e2b435e9358a7173c07","slug":"chitrakoot-memorandum-of-various-demands-submitted-to-sdm-chitrakoot-news-knp7238141107","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन
फोटो-5- सेवानिवृत कर्मचारियों के धरने को संबोधित करते राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के अध्यक्ष वी?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। 23 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें डीएम निराकरण कराने की मांग की है। पेंशन में की जा रही कटौती बंद कराने की मांग की है।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरने में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते रहें जल्द ही उनको सफलता मिलेगी। कार्यवाहक अध्यक्ष जगबली सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन समय से नहीं बनाई जाती। इस कारण अधिकारियों के चक्कर लगाते रहते हैं। यदि कोई अधिकारी उनका काम नहीं करे तो इसकी जानकारी संगठन के पदाधिकारियों को दें।
लगभग दो घंटे तक चले धरने के बाद डीएम को संबोधित पत्र एसडीएम राजबहादुर को सौंपा। इसमें डीएम से मांग की है कि पेंशन में की जा रही कटौती बंद की जाए। कर्मचारियों इलाज के लिए कैशलेस चिकित्सा की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर विजय बहादुर पांडेय, हनुमान प्रसाद शुक्ला, चैन प्रसाद, नारायण श्रीवास्तव, छोटेलाल गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह, बाबूलाल, लवलेश कुमार, अवधेश सिंह, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।