फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Matyagajendranath temple and Dharkundi ashram closed

चित्रकूटः मत्यगजेंन्द्रनाथ मंदिर व धारकुंडी आश्रम के पट बंद

Thu, 19 Mar 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Matyagajendranath temple and Dharkundi ashram closed
फोटो नं- 4- धर्मनगरी के रामघाट किनारे स्थित भगवान मत्यगयेंद्र नाथ मंदिर के गेट पर लगाया गया ताला। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही/मानिकपुर। धर्मनगरी के रामघाट स्थित प्राचीन मत्यगजेंन्द्रनाथ स्वामी व मानिकपुर क्षेत्र से सटे प्रसिद्ध प्राचीन धारकुंडी आश्रम को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। इन दोनों तीर्थ स्थानों पर हजारों तीर्थयात्री प्रतिदिन दर्शन करने आते हैं। गेट बंद होने के बाद भी बृहस्पतिवार को कई तीर्थ यात्री मंदिर पहुंचकर गेट के बाहर से ही आरती उतार पूजा की।
विज्ञापन

धर्मनगरी के यूपी व एमपी क्षेत्र में कई तीर्थ स्थान है। जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए धर्मनगरी के कई तीर्थ स्थानों को एमपी के प्रशासनिक अधिकारियों ने साधु संतों के साथ बैठक कर एक दिन पहले बंद करा दिया था। अब यूपी क्षेत्र में पड़ने वाले तीर्थ स्थानों को भी बंद किया जा रहा है। इसमें रामघाट स्थित प्राचीन मत्यगजेंन्द्र नाथ मंदिर के प्रमुख गेट को बंद कर दिया गया। पुजारी विपिन मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन के कहने व श्रद्धालुओं को एतियातन कोरोना वायरस से बचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इससे कोई श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही पूजा पाठ कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मानिकपुर क्षेत्र से सटे प्रसिद्ध धारकुंडी आश्रम में भी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। आश्रम के गेट को बंद कर दिया गया है। आश्रम के रामायण महराज ने बताया कि आश्रम के अंदर मंदिरों में भजन पूजन पाठ चलता रहेगा लेकिन भीड़ से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि धर्मनगरी के कामदनाथ मंदिर समेत आसपास के सभी मंदिरों को बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed