फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Market buzzing with buyers, crowds gathered at shops of rakhi, sweets, clothes, bangles and cosmetics

चित्रकूट : खरीदारों से गुलजार रहा बाजार, राखी, मिठाई, कपड़ों, चूड़ी और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर लगी रही भीड़

Fri, 12 Aug 2022 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Market buzzing with buyers, crowds gathered at shops of rakhi, sweets, clothes, bangles and cosmetics
फोटो-3- रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकानों से मिठाई खरीदती बहनें। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रक्षाबंधन के पर्व पर खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार हो गया है। राखी, मिठाई, कपड़ों, चूड़ी और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों, रोडवेज बसों व प्राइवेट वाहनों में भी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

इस बार दो दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। गुरुवार के साथ ही शुक्रवार को भी बहनें राखी बांधेंगी। इसी के कारण शहर की नई बाजार, पुरानी बाजार, शंकर बाजार सहित मानिकपुर, राजापुर, पहाड़ी, भरतकूप, मऊ, शिवरापुर कस्बे में जगह-जगह राखी, मिठाई की दुकानें सजी रहीं। बच्चों के लिए इस साल राखियों में स्माइडर मैन, छोटा भीम, गणेश के साथ ही चाकलेट लगी राखियों की वैराइटी खूब नजर आई।
विज्ञापन

शंकर बाजार के दुकानदार नीलू गुप्ता ने बताया कि बड़ों के लिए महिलाएं लकड़ी की डिजाइन छोटी राखियां ज्यादा पसंद कर रही हैं। उधर, मिठाई की दुकानों में 250 रुपये से लेकर 700 रुपये किलो तक की वैराइटी है। इनमें खोया की मिक्स मिठाई 250 रुपये से लेकर 400 रुपये किलो तक रही। काजू की मिठाई 600 से 700 रुपये किलो बिकी। दुकानदार छेदी यादव, हूब लाल, राधेश्याम गुप्ता, भोला पटेल ने बताया कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा खूब बिक्री हो रही है। मिठाइयां ताजी बनाई गईं हैं, ऐसे में एक्सपायरी लिखने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े व शृंगार की दुकानों में भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाएं, युवतियां साड़ियां, सलवार सूट सहित फैशन से जुड़े तरह तरह के परिधान लेने के लिए उत्साहित रहीं। साड़ी दुकानदार संजीव अग्रवाल, राजेश गुप्ता ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन के पर्व में महिलाओं ने खूब खरीदारी की। वहीं रोडवेज बसें फुल चलने से कर्वी राजापुर व मानिकपुर क्षेत्र के निवासियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। सवारियों में महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed