फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Loss of lakhs due to fire in businessman's house, damage of about 80 lakhs

चित्रकूट: व्यापारी के घर में आग से लाखों का नुकसान, लगभग 80 लाख की क्षति

Sat, 01 Jan 2022 09:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Jan 2022 09:29 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Loss of lakhs due to fire in businessman's house, damage of about 80 lakhs
चित्रकूट में आग से लाखों का नुकसान - फोटो : amar ujala
चित्रकूट के शंकर बाजार स्थित एक व्यापारी के घर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से 80 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। शहर के गल्ला, सराफा व इलेक्ट्रानिक्स के प्रतिष्ठित व्यापारी रामलखन केशरवानी पुत्र दुर्गा प्रसाद काओवरब्रिज के नीचे स्थित मकान व गोदाम है।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर को शार्ट सर्किट से आग लगी। धुआं उठता देख दूसरी मंजिल में मौजूद परिजन शोर मचाते हुए बाहर भागे। 15 मिनट के अंदर ही आग से गोदाम में रखे कूलर, एसी, फ्रिज व फर्नीचर धूं-धूूं कर जलने लगे। फ्रिज व एसी के कंप्रेशर फटने से गोदाम की दीवारें व छत तक चटक गईं। आग से ओवरब्रिज पर जाम लगने लगा। सूचना मिलते ही कोतवाल राजीव सिंह और यातायात प्रभारी योगेश कुमार
विज्ञापन

मयफोर्स पहुंचे और यातायात संचालन सुचारू कराया। 

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी पहुंची। ओवरब्रिज से सीढ़ी लगाकर पुलिसकर्मी पाइप लेकर घर के अंदर घुसे और दस जवानों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। पड़ोसी भी अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाते रहे। पानी खत्म होने पर दमकल की दो अन्य गाड़ियां पहुंची। लगभग चार घंटे बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। रामलखन के पुत्र विनोद केशरवानी ने बताया कि आग से लगभग 80 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed