फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: loan acceptance letter handed over to track traders

चित्रकूटः पटरी व्यवसायियों को सौंपे ऋण स्वीकृति पत्र

Tue, 27 Oct 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: loan acceptance letter handed over to track traders
Chitrakoot: loan acceptance letter handed over to track traders - फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत टाउन हाल कर्वी में प्रधानमंत्री के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति के पत्र सौंपे। जनपद में अभी तक 1716 लाभार्थियों के ऋण स्वीकृति के सापेक्ष 1613 लोगों को वितरित किया गया है।
मंगलवार आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लोगों को बैंक से लाभ दिया गया है। यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। छूटे हुए लाभार्थी को भी लाभ दिया जाए। नगर निकायों, डूडा विभाग व बैंकों ने जनपद में अच्छा कार्य किया है। जिसमें ऋण वितरण में प्रदेश में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह गौरव की बात है। कहा कि पहले लोग बैंकों के चक्कर लगाते थे, लेकिन अब बैंक घर आकर लोन दे रहे हैं। ऐसे में आत्मनिर्भर बनकर अपनी आमदनी को बढ़ाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने इस योजना में पटरी व्यवसायियों को लाभान्वित किया है। जिससे लाभार्थी आत्मनिर्भर बनेंगे। कार्यक्त्रस्म के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्र, नगर पंचायत मानिकपुर राम आशीष वर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक इलाहाबाद बैंक आरके सोनी, प्रेमलाल बाल्मिीकि, सुरेश अनुरागी, सभासद सुशील श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह है योजना
चित्रकूट। इस योजना में 10 हजार रुपए का सिक्योरिटी फ्री लोन, नियमित भुगतान पर 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी, लेनदेन में साल में 12 सौ रुपये तक कैश बैंक तथा समय से भुगतान पर अगली बार बड़ा लोन मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed