फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Laborer buried under debris dies due to wall collapse

चित्रकूट : दीवार गिरने से मलबे में दबे मजदूर की मौत

Sun, 04 Dec 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Laborer buried under debris dies due to wall collapse
चित्रकूट। खड़ंजा निर्माण के दौरान कच्ची दीवार भरभरा कर मजदूर पर गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने प्रधान पर निर्माण के दौरान सुरक्षा के उपायों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। घटना मऊ थाना क्षेत्र के कटैया खादर गांव की है।
विज्ञापन

गांव में प्रधान संजय सिंह मनरेगा योजना से खड़ंजा निर्माण कार्य करा रहे थे। गांव का मजदूर श्रीकेशन (43) बबुआ की कच्ची दीवार के किनारे की मिट्टी काट रहा था। अचानक भरभरा कर दीवार गिर गई। इसके मलबे में श्रीकेशन दब गया। यह देख आनन फानन अन्य मजदूरों ने मलबे से उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

साले बूंदी ने बताया कि परिवार में पांच पुत्रियां और पत्नी नथिया है। मनरेगा जाबकार्ड के बारे में पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दे सके। आरोप लगाया कि प्रधान ने निर्माण कार्य के दौरान खड़ंजा से सटी दीवार होने के बाद भी सुरक्षा के सही इंतजाम नहीं किए। घटना के समय प्रधान मौजूद नहीं थे। प्रधान ने आरोपों को गलत बताया है। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

फोटो- 6- घटना के दौरान मौजूद गमगीन परिजन। संवाद

फोटो- 6- घटना के दौरान मौजूद गमगीन परिजन। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed