{"_id":"609f510325e6f31d5b7e5402","slug":"chitrakoot-jail-shootout-case-update-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : गोलीकांड में हुईं दो एफआईआर, गैंगवार के दौरान सीसीटीवी कैमरे नहीं कर रहे थे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : गोलीकांड में हुईं दो एफआईआर, गैंगवार के दौरान सीसीटीवी कैमरे नहीं कर रहे थे कार्य
Sat, 15 May 2021 10:18 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 May 2021 10:18 AM IST
सार
चित्रकूट जेल गैंगवार मामले में जेलर और जेल अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद कई और लोगों पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
चित्रकूट जिला कारागार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जेल गैंगवार मामले में दो एफआईआर दर्ज की गईं। पहली एफआईआर जेल अधीक्षक ने गैंगवार आरोपियों के खिलाफ कराई, वहीं दूसरी एफआईआर सदर कोतवाल ने मुठभेड़ की दर्ज कराई है। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि शुक्रवार रात मेराज अली का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। इसके अलावा अपराधी मुकीम काला और अंशु दीक्षित के शव का अभी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।
जांच दल ने पाया कि चित्रकूट जेल के अंदर सीसीटीवी कैमरे गैंगवार के दौरान काम नहीं कर रहे थे। इसके अलावा तीन वॉर्डन ड्यूटी में ढिलाई के लिए निलंबित किए गए हैं। चित्रकूट जेल के अंदर हुई सनसनीखेज वारदात की प्रारंभिक रिपोर्ट मिलते ही शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की। मामले में जेलर और जेल अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। कई अन्य पर तलवार लटक रही है। वारदात के तत्काल बाद सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए महानिदेशक कारागार आनंद कुमार से इस मामले में रिपोर्ट तलब की थी।
निर्देशित किया था कि आयुक्त चित्रकूट डीके सिंह, पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट के. सत्यनारायण और उप महानिरीक्षक कारागार मुख्यालय संजीव त्रिपाठी की संयुक्त टीम से इस घटना की जांच कराकर रिपोर्ट छह घंटे के अंदर दी जाए। इस बारे में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने आदेश जारी किए। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद कई और लोगों पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप
मारे गए अपराधी मुकीम काला की मां मीना और मामा सुक्का चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस और जेल वालों ने साजिश कर मुकीम को मरवा दिया। बोले कि जिस जेल में एक चम्मच तक ले जाने के लिए कई जगह जांच होती है वहां कारतूस-बंदूक कैसे पहुंचीं, यह बिना पुलिस और जेल कर्मचारियों की मदद के संभव नहीं है। कहा कि 6 साल से बेटा जेल में बंद है और बार-बार जेल बदल कर उसे प्रताड़ित किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटे को ईद की नमाज पढ़ने के दौरान गोली मारी गई।
ये था मामला
चित्रकूट की हाई सिक्योरिटी सुरक्षा से लैस रगौली जेल शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी थी। सीतापुर के शार्प शूटर अंशुल दीक्षित उर्फ अंशू ने दो कुख्यात अपराधियों मुकीम काला और मेराजुद्दीन को गोलियों से भून डाला था। बाद में पुलिस ने अंशुल को भी मार गिराया। अंशुल और पुलिस के बीच जेल के अंदर करीब आधे घंटे मुठभेड़ चली। मारा गया अपराधी मेराजुद्दीन मुख्तार गैंग का शातिर गुर्गा था। शातिर अपराधी अंशुल दीक्षित करीब डेढ़ वर्ष से चित्रकूट जेल में बंद है।