{"_id":"5e9735368ebc3e6fbe7cd7db","slug":"chitrakoot-is-distributing-food-items-from-house-to-house-of-poor-chitrakutt-news-knp555385067","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में गरीबों के घर-घर जाकर समाजसेवी बांट रहे खाद्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में गरीबों के घर-घर जाकर समाजसेवी बांट रहे खाद्य सामग्री
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर/खोही/बरगढ। गरीबों को खाद्य सामग्री बांटने का कार्य कई संस्थाओं, राजनीतिक दल के नेता व व्यापारियों ने किया। जरूरतमंदों को भोजन सामग्री बांटने में शहरी व ग्रामीण इलाकों में दानवीरों ने दरियादिली दिखाई।
अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान व चाइल्ड फंड के सहयोग से 30 गांवों में गरीब परिवारों को राशन सामग्री बांटी। जिसमें छितैनी, जमिरा कालोनी, कलचिहा, कोठी, नेवादा, पतेरी, पतेरी, हड़हा, गोकुलपुरवा, भारतपुरवा, आजाद पुरवा, महराजापुर, सुंदर नगर, अरवारी, मोड़ विनोबा, आदर्श नगर, बरगढ़ आदि में खाद्य सामग्री बांटी गई। संस्था के देशराज, रोहिनी, अखिलेश कुमार, देशराज, रोहिनी, मोहित सिंह गौरीशंकर, अनिल कुमार, कुंवर लाल का सहयोग रहा। शहर के शंकर ढाबा मालिक समाजसेवी जयशंकर मिश्रा ने अपनी रसोई बंद कर दी है लेकिन बुधवार को कई जरूरतमंदों के पहुंचने पर भोजन बनवाकर बांटा। मुख्यालय से सटे गांव सिद्धपुर में बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने एक सैकड़ा ग्रामीणों को मास्क बांटकर कोरोना से बचाव के तरीके समझाए। मास्क भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे के माध्यम से बांटे गए। इस मौके पर गोविंद सिंह, नारायण सिंह, पंकज सिंह, रामप्यारे आदि मौजूद रहे। शहर के लक्ष्णमपुरी मोहल्ले में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने गरीबों को राशन कार्ड का वितरण किया। इस मौके पर श्याम गुप्ता, ओम नारायण दुबे, आदि मौजूद रहे। कांग्रेस की रंजना पांडेय, सपा के जिलाध्यक्ष अनुज यादव के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न बांटा गया। शहर के विष्णु गुप्ता ने नेतृत्व में भोजन के पैकेट बांटे गए। परिक्रमा मार्ग मेेें भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, राकेश केशरवानी, अरविन्द मिश्रा, अश्वनी अवस्थी, अभिषेक अवस्थी, अमितेष गुप्ता आदि ने बंदरों को चना खिलाया। गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री गुलाब गुप्ता, व व्यापारी नेता शानू गुप्ता, अमित गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सामग्री बांटी गई। मानिकपुर कस्बे में रसोई के माध्यम से राजीव द्विवेदी के नेतृत्व में रोजाना भोजन खिलाया जा रहा है। भौरी में प्रधान मनीष मिश्रा ने कई गरीब परिवारों को भोजन खिला रहे हैं। वाल्मिकी आश्रम के पास साधुसंत भी निराश्रितों को भोजन बांट रहे हैं। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री गुलाब गुप्ता ने बंदरों को चने खिलाए।
साधु संतों को राशन सामग्री वितरित
चित्रकूट। जानकीकुंड अस्पताल के सद्गुरू सेवा संघ ने 2500 मेडिकल किट मास्क व स व भोजन के पैकेट बंटवाए। यह कार्य निदेशक डा. बीके जैन व ट्रस्टी डा. इलेश जैन के नेतृत्व में किया गया। इसके अलावा मप्र क्षेत्र में मंदिरों में रहने वाले और राहगीर साधु संतों को राशन सामग्री का वितरण किया। सभी स्थानों पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए घरों पर ही रहने का संदेश दिया गया।