फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Intake well in Yamuna, demand for filter plant

चित्रकूटः यमुना में इंटेक वेल, फिल्टर प्लांट की मांग

Tue, 15 Sep 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Intake well in Yamuna, demand for filter plant
राजापुर। हिंदू युवावाहिनी के जिला संयोजक के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तहसील समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर पेयजल आपूर्ति के लिए यमुना नदी में इंटेकवेेल एवं फिल्टर प्लांट की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में कहा कि नगर पंचायत में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है। पूर्व में 1250 हेडटैंक से जलापूर्ति 1972 से 90-92 तक नगर सहित ग्रामसभाओं को दिन में तीन बार पानी की सप्लाई की जाती रही है, लेकिन वर्तमान में 12 हजार लीटर की टंकी होने के बावजूद भी आज के हालात यह हैं कि लोगों को 25 से 30 मिनट ही बमुश्किल पानी मिल पाता है।
विज्ञापन

यमुना नदी में इंटेकवेेल एवं फिल्टर प्लांट लगा दिया जाए तो कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्या समाप्त हो सकती है। संजयदत्त शुक्ला, हिमांशू अग्रहरि, रमन मोदनवाल, शिवम सोनी, पुनीत त्रिपाठी, शुभम उपाध्याय, प्रशांत तिवारी, राहुल द्विवेदी, सौरभ राजन, रोहित कुमार, बद्री मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed