फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Honor of Apna Dal MLA in tribal honor ceremony

आदिवासी सम्मान समारोह में अपना दल विधायक का सम्मान

Sun, 30 Oct 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Honor of Apna Dal MLA in tribal honor ceremony
फोटो नंबर-2- आदिवासी सम्मान कार्यक्रम में संबोधन करते अपना दल के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी। सं - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। पाठा क्षेत्र के करौहा गांव में आदिवासी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अपना दल विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने आदिवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। विधायक ने समाज के वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों ने विधायक का फूल माला व गीत संगीत से स्वागत किया। आदिवासियों नेे पानी और बिजली की समस्या बताई। विधायक ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान होगा। क्षेत्र से अब डाकू और बदमाश नहीं निकलते हैं। ऐसे लोगों को जेल की हवा खिलाई जा रही है।
विज्ञापन

हर योजना में पात्रों को सीधे लाभ मिल रहा है। बिचौलियों का काम खत्म करा दिया गया है। यदि कोई समस्या आए तो आदिवासी खुद उनसे बात कर सकते हैं। कार्यक्रम में एडीएम प्रमेश कुमार श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल के अलावा अपना दल व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed