फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: From the airport to the bridge of Yamuna, a historical gift

हवाई पट़्टी से लेकर यमुना का पुल एतिहासिक देन

Tue, 11 Oct 2022 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: From the airport to the bridge of Yamuna, a historical gift
चित्रकूट। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव करीब आठ बार धार्मिक नगरी आए थे। वे भगवान राम की कर्मभूमि और गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली के विकास के अगुवा रहे। चित्रकूट शब्द को वह धार्मिक मानते थे। चित्रकूट का नाम बदलने पर उन्होंने दिल्ली से बंगाल तक विरोध किया था।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव ने यूपी के चार जिलों को चित्रकूट से जोड़ने के लिए राजापुर में यमुना नदी पर ऐतिहासिक पुल बनवाया था। इस पुल से प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ के लाखों लोग हर दिन चित्रकूट व मप्र के सतना जबलपुर जिले की ओर आते जाते हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों की आर्थिक स्थिति भी सुधरी। धर्मनगरी को अयोध्या, प्रयागराज, दिल्ली, मथुरा और लखनऊ से जोड़ने के लिए उन्होंने ही हवाई पट्टी का निर्माण शुरू कराया था।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में बसपा मुखिया मायावती ने चित्रकूट को जिला बनाकर इसका नाम शाहूजी महराज रखा तो मुलायम सिंह ने इसकी खिलाफत की। उन्होंने जिला बनाने का स्वागत किया, लेकिन चित्रकूट का नाम बदलने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चित्रकूट से लेकर दिल्ली, लखनऊ और बंगाल की रैलियों में इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा था कि चित्रकूट के नाम से ही जिला बने और वह मंडल भी बनवाएंगे। इसके बाद भाजपा की सरकार बनी तो पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने इसका नाम बदलकर चित्रकूट और इसी नाम से मंडल बनाने की घोषणा की थी।

सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने बताया कि उनके पिता पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह के निधन पर सपा मुखिया के कहने पर ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आए थे। उनके आवास के सामने हेलीकाप्टर से उतरकर मिलने आए थे। मुलायम सिंह यादव सपा कार्यकर्ताओं पर जान छिड़कते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed