Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Chitrakoot News
›
Chitrakoot: Four ganja smugglers sentenced to ten years rigorous imprisonment, also fined one lakh rupees each, were caught from the car
{"_id":"62ed6982e4bcff3b37170925","slug":"chitrakoot-four-ganja-smugglers-sentenced-to-ten-years-rigorous-imprisonment-also-fined-one-lakh-rupees-each-were-caught-from-the-car-chitrakoot-news-knp711434687","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट :चार गांजा तस्करों को दस-दस साल का सश्रम कारावास, सभी पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया, कार से पकड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट :चार गांजा तस्करों को दस-दस साल का सश्रम कारावास, सभी पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया, कार से पकड़ा था
फोटो-9- सजा मिलने के बाद दोषियों को जेल ले जाते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
Link Copied
चित्रकूट। न्यायालय ने चार गांजा तस्करों को दस-दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गोपाल दास व सुशील सिंह ने बताया कि चार जुलाई 2014 को तत्कालीन रैपुरा थाना प्रभारी शशींद्र प्रकाश शुक्ल ने चेकिंग के दौरान कार से 93 किलो गांजा बरामद किया था। बांदा जिले के मर्दननाका निवासी फहीम खां पुत्र मुन्नू को पकड़ा था। इसके साथ के दो लोग भाग गए थे। फहीम ने बताया कि वाहन से उतरकर भागने वाले बांदा जिले के तिंदवारा गांव निवासी शोभित सिंह पुत्र धनराज और राजेश कुमार गुप्ता पुत्र उमाशंकर हैं।
पकड़ी गई गाड़ी बांदा के छोटी बड़ोखर गांव निवासी दीपू दुबे पुत्र नन्हू लाल की है। पुलिस ने बाद में इन तीनों को भी पकड़ लिया। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट अपर सत्र न्यायाधीश विनीत नारायण पांडेय ने शुक्रवार को चारों को दस-दस वर्ष सश्रम कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। न्यायालय के निर्णय के बाद चारों दोषियों को जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।