फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Four and a half lakh devotees took a dip on the first day and circumambulated

चित्रकूट : साढ़े चार लाख श्रद्धालुओं ने पहले दिन डुबकी लगाकर परिक्रमा की

Sun, 23 Oct 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Four and a half lakh devotees took a dip on the first day and circumambulated
फोटो-13- दीपदान मेला के पहले दिन धनतेरस को मंदाकिनी में डुबकी लगाने केलिए एकत्र श्रद्घालुओं की भीड? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पांच दिवसीय दीपदान मेला शनिवार से शुरू हो गया। कोरोना काल दो साल होने के बाद लगे मेले में श्रद्धालु में खासा उत्साह दिखा। पहले दिन धनतेरस पर लगभग साढ़े चार लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामनदनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की तपोभूमि में दिवाली पर्व में लगने वाले पांच दिवसीय मेला में दीपदान करने की परंपरा कई साल से चली आ रही है। इस साल भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीपदान करने के लिए आए हैं। धनतेरस पर रामघाट के किनारे पूजा पाठ कर श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन किए। यूपी व एपमी के प्रशासनिक अधिकारी मेला क्षेत्र में डटे रहे।
विज्ञापन

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने अपने गांव से पैदल पहुंचे है। इनका जगह-जगह जत्था दिख रहा है। इस बार मेला में अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है शासन की तरफ से रामघाट की भव्य सजावट की गई। जहां झालरों की रोशनी से रामघाट जगमग हो रही है। जगह जगह स्वागतद्वार बनाया गया। यूपी व एमी क्षेत्र में रामघाट सहित अन्य तीर्थस्थानों की सजावट भी की गई है। इस बार वाहनों के खड़े होने के लिए पार्किंग की भी अच्छी व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता पर विशेष ध्यान
मेले में इस बार स्वच्छता पर विशेष बल दिया जा रहा है। डीपीआरओ तुलसीराम विश्वकर्मा ने बताया कि सामुदायिक शौचालय तो बने ही है। 14 मोबाइल शौचालय की भी व्यवस्था की गई है।

सीसीटीवी से निगहबानी
दीपदान मेला में सुरक्षा व्यवस्था का खास इंतजाम रहा। रामघाट से कामदगिरी तक 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जिससे अपने जाने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं पर नजर रखी जा रही है। मेला क्षेत्रा में दुकानों में घरेलू सिलिंडर का उपयोग करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। चित्रकूट डीएम अभिषेक आनंद, सतना डीएम अनुराग वर्मा, एसपी चित्रकूट अतुल शर्मा व सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed