फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Five-day Deepdan fair starts from today

चित्रकूट: भगवान श्रीराम की तपोभूमि में पांच दिवसीय दीपदान मेला आज से शुरू

Sat, 22 Oct 2022 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Five-day Deepdan fair starts from today
दीपदान मेला में रामघाट पर विद्युत लाइटों से की गई सजावट से जगमगा रही मंदाकिनी - फोटो : CHITRAKOOT
भगवान श्रीराम की तपोभूमि में शनिवार को धनतेरस से पांच दिवसीय दीपदान मेले का आगाज हो जाएगा। यह भैया दूज तक चलेगा। मेला में 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। हजारों श्रद्धालुओं ने मठ मंदिरों में डेरा जमा लिया है। यूपी और एमपी के अधिकारियों ने भीड़ को देखते हुए चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। व्यवस्था बनाने के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, नौ जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेेट तैनात किए गए हैं। कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। रामघाट व कामदनाथ मंदिर के पास खोया पाया केंद्र बनाया गया है। इसमें दोनों जिले के अधिकारियों का सामंजस्य रहेगा।
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगाए बैरियर
एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि बेड़ीपुलिया, दिव्यांग विश्वविद्यालय, यूपीटी तिराहा, खुटहा से रामघाट तक जाने वाला तिराहा, शिवरामपुर तिराहा, लैनाबाबा तिराहा, संग्रामपुर, यार्ड लैंड स्कूल के पास यूपी-एमपी तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा।
विज्ञापन


इन स्थानों पर होगी पार्किंग
तुलसी महाविद्यालय के पास, बेड़ी पुलिया के पास, संत थामस स्कूल के पास, पोद्यार इंटर कालेज के पास, तिरागोकुलपुर गांव के पास, बरहा हनुमान मंदिर के पास, खोही तिराहे के पास, लक्ष्मण पहाड़ी तिराहे पर ठर्री पाल देव सतना रोड पर, खोही से सती अनुसइया जाने वाले मार्ग पर, रामशैया तिराहा भरतकूप के पास
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डायवर्जन पर ध्यान दें
बेड़ी पुलिया से सीधे सीतापुर के लिए वाहन नहीं जाएंगे। खोही तिराहे से संग्रामपुर व रामशैया होते हुए भरतकूप निकालने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed