{"_id":"611512ca8ebc3e7b2b2224b7","slug":"chitrakoot-fire-broke-out-in-kamayani-express-going-from-varanasi-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: वाराणसी से मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस में आग लगने से मचा हड़कंप, ट्रेन रोक आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: वाराणसी से मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस में आग लगने से मचा हड़कंप, ट्रेन रोक आग पर पाया काबू
Thu, 12 Aug 2021 05:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Aug 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही कामायनी एक्सप्रेस के कोच में आग लग गई। ट्रेन के नीचे धुआं उठता देख यात्रियों ने शोर मचाया तो ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद टिकट कलेक्टर ने गार्ड से संपर्क कर ट्रेन को रुकवाया।
इसके बाद जैसे ही ट्रेन रुकी तो यात्री अपनी जान बचाने के लिए कूदकर भागने लगे। तभी ट्रेन में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता बरतते हुए फायर एक्सटिंग्विशर से कोच के पहियों में लगी हुई आग का बुझाने का कार्य शुरू किया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
आग बुझने के बाद ट्रेन को मानिकपुर जंक्शन लाया गया। यह घटना पन्हाई व मानिकपुर जंक्शन के बीच हुई। मानिकपुर जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक आरपी पासवान ने बताया कि 01072 कामायनी एक्सप्रेस के कोच बी-4 में ब्रेक सू जाम हो गए थे। जिससे चिंगारी व धुआं उठा था, लेकिन आग नहीं लगी थी।
विज्ञापन
यात्रियों के माध्यम से ट्रेन को रोककर देखा गया था। फिर धीरे धीरे मानिकपुर जंक्शन लाया गया। एक नंबर प्लेटफार्म में खड़ी कर उसकी मरम्मत की गई। इनके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। बताया कि ट्रेन मानिकपुर जंक्शन में 10.40 मिनट में आने के बाद लगभग 30 मिनट तक खड़ी थी। तकनीकी कमी दूर कर सतना को रवाना किया गया है।