फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Employees beaten up for not getting food at Dhaba

चित्रकूट : ढाबे पर खाना न मिलने पर कर्मचारियों को पीटा

Sun, 07 Aug 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Employees beaten up for not getting food at Dhaba
फोटो-14- मानिकपुर थाना परिसर में धरने पर बैठे ढाबा के कर्मचारी और अन्य सहयोगी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के मानिकपुर-सतना बाईपास मार्ग पर पंचवटी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे लोगों से ढाबा कर्मचारियों से मारपीट हो गई। भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल के पुत्र पर भी कर्मचारियों को पीटने के आरोप लगे हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ढाबा कर्मचारियों ने थाना परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

पंचवटी ढाबे के मालिक सुदीप गर्ग ने बताया कि शुक्रवार की रात ढाबा बंद करने के बाद वे घर चले गए थे। ढाबे में कर्मचारी मोना पांडेय, दुर्गा प्रसाद कोल और शिशुपाल सो रहे थे। रात करीब 12 बजे सांसद आरके सिंह के बेटे सुनील पटेल प्राइवेट गनर और तीन अन्य युवकों के साथ आए। आवाज देकर ढाबा खोलने और खाना खिलाने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन

सो रहे कर्मचारियों ने अंदर से ही बताया कि ढाबा बंद हो चुका है और खाना भी खत्म हो गया है। आरोप है कि कि इतना सुनते ही इन लोगाें ने गालीगलौज शुरू कर दी। जाली से हाथ डालकर दरवाजा खोल कर अंदर आ गए और तीनों कर्मचारियों को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे में भी तोड़फोड़ की। इनके जाने के बाद कर्मचारियों ने फोन करके उसे बुलाया। ढाबे पर आने के बाद वहां की स्थिति देख यूपी-112 पुलिस को सूचना दी और घटना की थाने में लिखित तहरीर दी।
आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। इसी बात से आक्रोशित ढाबा कर्मचारियों ने मानिकपुर थाना परिसर में धरना दिया है। धरने में कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल रहा है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्टदर्ज कराने की मांग को लेकर धरना जारी रहा। इस संबंध में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सांसद के बेटे सुनील पटेल ने बताया कि वे सब मानिकपुर में नगर पंचायत के चेयरमैन से मिलने गए थे। जिस ढाबे पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं, उस स्थान पर वह नहीं थे। दावा किया कि किसी भी तरह की गाली गलौज या मारपीट नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed