फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Dialysis center without electricity, staff and machines dedicated to the public

चित्रकूट : बिना बिजली, कर्मचारी और मशीनों वाला डायलिसिस सेंटर जनता को समर्पित

Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Dialysis center without electricity, staff and machines dedicated to the public
फोटो-7- जिला अस्पताल में बना डायलिसिस सेंटर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। अफसरों ने जल्दबाजी में आधा अधूरा तैयार डायलिसिस सेंटर का मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकार्पण करा दिया। इस सेंटर पर अभी न तो बिजली का कनेक्शन है, न तो कर्मचारी हैं और न ही अभी तक मशीनें लगी हैं। इसे सुचारु रूप से चलने में करीब दो महीने और लगेंगे। लोकार्पण के दूसरे दिन बुधवार को इस सेंटर पर ताला लटका रहा।
विज्ञापन

वन महोत्सव का शुभारंभ करने कोदंड वन क्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 योजनाओं का लोकार्पण व 28 का शिलान्यास किया था। इसमें 58.68 लाख रुपये की लागत से जिला अस्पताल में हीमो डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण भी शामिल है। इसका संचालन एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) और कार्यदायी संस्था इस्कग संजीवनी के जरिये होना है। जिला अस्पताल में इसका भवन तैयार है। बोर्ड भी लगा है, लेकिन संचालन में अभी तमाम अड़चनें हैं।
विज्ञापन

संचालन करने वाली इस्कग संजीवनी के टेक्नीशियन कोआर्डिनेटर हृदय ने बताया कि भवन हैंडओवर हो चुका है। बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है। अभी पूरे कर्मचारियों की तैनाती नहीं हुई है। सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि जिस कंपनी को इसके संचालन की जिम्मेदारी मिली है उसने अभी कई मशीनें नहीं लगाई हैं। कंपनी ने इसके लिए लगभग डेढ़ महीने का समय मांगा है। जल्द ही यह शुरू हो जाएगा। कमरे, हॉल व इलाज करने वाला थियेटर तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed