{"_id":"6330a092d72a06454108ae4f","slug":"chitrakoot-devotees-took-a-dip-in-mandakini-did-pind-daan-chitrakoot-news-knp72009914","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी, किया पिंडदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी, किया पिंडदान
विज्ञापन
फोटो-8- अमावस्या पर मंदाकिनी में डुबकी लगाने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/खोही। अश्विन मास की पितृपक्ष अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। अपने-अपने पुरखों को जलतर्पण कर पिंडदान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसी परिक्रमा लगाई। सुरक्षा के लिए यूपी और एमपी के प्रशासनिक अधिकारी मेला क्षेत्र में डटे रहे।
पितृपक्ष की अमावस्या पर रविवार तड़के मंदाकिनी नदी में संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में स्नान किया। रामघाट पर पंड़ितों के मंत्रों के बीच अपने पुरखों का पिंडदान कर जलतर्पण किया।
महाराष्ट्र के नागपुर शहर के अमन कुमार, राहुल अग्रवाल, राजस्थान प्रदेश के जयपुर शहर के रोहित राठी, करन राठी, मध्यप्रदेश के भोपाल शहर के राजेश पांडेय ने बताया कि कई साल से पितृपक्ष की अमावस्या पर चित्रकूट आते है।
विज्ञापन
अपने पुरखों को यही पर पिंडदान देते है। श्रद्धालुओं ने प्रमुखद्वार के भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसी परिक्रमा लगाई। इसके बाद धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, गुप्त गोदवरी, सती अनुसइया, भरतकूप आदि स्थानों का दर्शन किया।
मेला क्षेत्र में यूपी व एमपी प्रशासन की तरफ से मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी तैनात रहे। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अतुल शर्मा व सतना डीएम अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। पूरे मेला क्षेत्र में खास बात रही कि डीएम एसपी तो कई बार भ्रमण करते दिखे लेकिन दो दिन पूर्व जिन सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिन स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई थी, वह कई जगह नहीं दिखे।
कोरोना काल खत्म होने पर इस बार अमावस्या में लाखों श्रद्धालु पहुंचे तो टेंपो टैक्सी व ई रिक्शा वालों ने तीर्थयात्रियों से मनमानी किराया वसूला। ग्वालियर के सुरेश चंद्र ने बताया कि कर्वी स्टेशन से रामायण मेला तक निर्धारित 15 रुपये किराये की जगह 25 रुपये लिए गए। महोबा की संगीता ने बताया कि शनिवार की रात को बेड़ी पुलिया से रामायण मेला तक के प्रति सवारी 25 रुपये वसूले गए।

फोटो-9- पितृ विसर्जनी अमावस्या पर मंदाकिनी में डुबकी लगाने के लिए पूर्वजों को जल तर्पण करते भक्तग?- फोटो : CHITRAKOOT