फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot,chitrakoot news

चित्रकूट- मतदाता सूची लेकर घूमे, 31 गांवों में घर घर लगवाई पहली डोज

Sat, 18 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
chitrakoot,chitrakoot news
चित्रकूट। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए चित्रकूट के अफसरों ने नजीर पेश करने वाली पहल की है। यहां के दो ब्लॉकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम मतदाता सूची लेकर गांव गांव घूम रही है। हर गांव में घर घर जाकर मतदाता सूची के हिसाब से देखा जा रहा है कि कितने लोग रहते हैं और कितनों ने टीका लगवा लिया है। इस कवायद से यहां के 31 गांवों में सभी पात्रों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। इसमें रामनगर ब्लॉक के 27 और मऊ के चार गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया गया। अन्य ब्लॉकों में भी मतदाता सूची के आधार पर गांव गांव ऐसे लोग तलाशे जा रहे हैं जिन्होंने टीका नहीं लगवाया। अभी तक जिले में 79 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण को चुका है। सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि इस काम में सबसे बड़ा सहयोग ग्राम प्रधानों का मिला। राम नगर के रवि शंकर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिए हैं। टीम आने की वजह से मेरे परिवार के सभी लोगों को पहला टीका लग चुका है।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक के 27 गांव
चक भड़ेसर, पिपरौद, बसिंघा, खजुरिया कला, खजुरिया खुर्द, पहाड़ी, रामपुर, करौंदी कला, खोर, हन्ना, नोनमई, डडिहा, रामनगर, सोतीपुरवा, अमरपुर, चंदहा, बल्हौरा, रीठी, अमवा, बरुआ, गडरियन पुरवा, तुर्का वीरान, पियरिया कला, भदेवरा, चिल्लापुरवा, देउंधा, बांधी
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ ब्लॉक के चार गांव
मनका, गाहुर, चित्रवार व मुरका
ऐसी रही रणनीति
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. शेखर वैश्य ने बताया कि मतदाता सूची के हिसाब से काम किया गया। जितने लोग घर में मिले सभी से वैक्सीन लगवाने का अनुरोध किया गया। आशा को घर घर भेजकर टीका लगवाने के फायदे बताए गए। आशा के बाद एएनएम ने भी टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed