चित्रकूट। विकास भवन सभागर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सीडीओ ने बैठक की। इसमें महिलाएं नवजात बच्चों के साथ शामिल हुईं। कमजोर बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की गई। पोषण किट भी बांटी गई।
सीडीओ अमृत पाल कौर ने कहा कि कमजोर बच्चों को चिह्नित करें। इनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए घरों में पुष्टाहार तैयार करें। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने कहा कि मां छह माह से अधिक समय तक बच्चे को दूध पिलाएं। इससे बच्चे स्वस्थ रहेंगे, उन्हें कोई रोग नहीं होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने विभाग से चल रही योजनाओं की जानकारी दी।
जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, सीपीडीपीओ महेंद्र पटेल, पीडी विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा, बीएल गुप्ता, पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि विमल कुमार, यूनिसेफ के प्रतिनिधि डॉ. एचसी पालीवाल डॉ. रीतू गुप्ता, लेखचंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे।