फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: BJP's training camp will be held in Bindiram, from July 29 to 31, many ministers including both deputy CMs will be present

चित्रकूट : बिंदीराम में होगा भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, 29 से 31 जुलाई तक दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री रहेंगे मौजूद

Tue, 26 Jul 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: BJP's training camp will be held in Bindiram, from July 29 to 31, many ministers including both deputy CMs will be present
चित्रकूट। भाजपा के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर के स्थल के लिए तीन दिन से चल रहा ऊहापोह खत्म हो गया है। भाजपा संगठन की प्रदेश स्तरीय टीम ने पांच स्थलों का भ्रमण कर बिंदीराम होटल के नाम पर मुहर लगाई है। यहां 29 से 31 जुलाई तक प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इस शिविर में प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व केशव मौर्य के साथ ही कई मंत्री मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा से जुड़े देश व प्रदेश के कई प्रमुख लोगों को शामिल होना है। ऐसे में तीन सदस्यीय प्रदेश स्तरीय टीम भाजपा के वर्ग प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, कार्यक्रम प्रमुख त्रयंबक और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने शनिवार और रविवार को जिले का दौरा किया। जिले के पदाधिकारियों के साथ टीम ने कई प्रमुख स्थानों पर जाकर ठहरने, भोजन, मंच और पंडाल के बारे में जानकारी ली। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने बताया कि पांच चिह्नित स्थानों पर टीम ने भ्रमण किया। इसके बाद बिंदीराम होटल के ही नाम पर सबकी सहमति बनी है। कार्यक्रम के लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed