फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Backward class woman will be Karvi Municipality President

Chitrakoot News: पिछड़ा वर्ग की महिला होगी कर्वी नगर पालिका अध्यक्ष

Mon, 05 Dec 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Backward class woman will be Karvi Municipality President
चित्रकूट। नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार शाम नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए अंतिम आरक्षण सूची की घोषणा कर दी गई है। नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी की सीट पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है।
विज्ञापन

इससे सामान्य वर्ग के तमाम दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया है। प्रस्तावित आरक्षण सूची के संबंध में आपत्तियां प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को संबोधित करते हुए 12 दिसंबर शाम छह बजे तक उप्र सचिवालय के गेट नंबर नौ में ड्यूटी रूम में दी जा सकती है।
विज्ञापन

नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। अनंतिम सीटों में जिले की चारों निकायों की एक भी सीट सामान्य वर्ग के लिए नहीं है। सोमवार शाम जारी सूची के अनुसार नपा कर्वी अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर और मानिकपुर नगर पंचायत की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। मऊ नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होगा और यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।

1- नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी- महिला पिछड़ा वर्ग महिला
2- नगर पंचायत मानिकपुर - अनुसूचित जाति महिला
3- राजापुर नगर पंचायत - अनुसूचित जाति महिला
4- मऊ नगर पंचायत - पिछड़ा वर्ग
जिले में एक भी सीट सामान्य वर्ग के लिए नहीं
नगर निकाय के चुनाव में एक भी सीट सामान्य वर्ग के लिए नहीं हैं। सभी सीटें आरक्षित घोषित है। जिले में एक नगर पालिका परिषद व तीन नगर पंचायत की सीट है। इसमें इस बार सभी सीटें आरक्षित हो गई हैं, जबकि पिछले कार्यकाल में नगर पालिका चित्रकूटधाम , नगर पंचायत राजापुर व नगर पंचायत मानिकपुर सामान्य सीट थी। इस बार ये सीटें आरक्षित हो गई है। इससे इन सीटों में चुनाव की तैयारी कर रहे सामान्य वर्ग के संभावित प्रत्याशियों में खासी निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed