{"_id":"63a497fa7fb4071b1833b287","slug":"chitrakoot-artisan-commits-suicide-chitrakoot-news-knp734914248","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कारीगर ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कारीगर ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार भरतपुरी निवासी सराफा कारीगर ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी 28 जनवरी को शादी होनी थी। बताया जाता है कि उधारी न चुका पाने के कारण युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था।
सराफा की दुकान में जेवर बनाने का काम करने वाले पुरानी बाजार निवासी संदीप रैकवार उर्फ गोलू (30) का शव गुरुवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कराया।
भाई अमन रैकवार का कहना है कि खुदकुशी के कारण की जानकारी नहीं है। बताया कि बुधवार की रात भाई संदीप दुकान से काम करने के बाद घर आया था। खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक उसके न जागने और कमरे से बाहर न आने पर उसने कमरे में आवाज दी।
विज्ञापन
कोई जवाब न आने पर दरवाजा खोलकर देखा तो भाई फंदे से लटक रहा था। प्रभारी कोतवाल रामाधार सिंह ने बताया कि खुदकुशी के पीछे किसी ठोस कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।