फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Angry MLA sat on dharna due to waterlogging and dirt, shouted slogans sitting with SP District President in front of municipality office

चित्रकूट : जलभराव व गंदगी से नाराज विधायक धरने पर बैठे, नगर पालिका कार्यालय के सामने सपा जिलाध्यक्ष के साथ बैठकर की नारेबाजी

Sat, 27 Aug 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Angry MLA sat on dharna due to waterlogging and dirt, shouted slogans sitting with SP District President in front of municipality office
चित्रकूट। शहर के एसडीएम कॉलोनी और शास्त्रीनगर की बस्ती में कई दिनों से जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर सदर विधायक शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष व स्थानीय लोगों के साथ नगर पालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होते ही पालिका अध्यक्ष व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और विधायक से धरना खत्म करने के लिए कहा। विधायक व सपाई जलनिकासी व सफाई कराने की जिद कर बैठे रहे। बाद में विधायक, ईओ, सफाई नायक, जेसीबी लेकर पहुंचे और काम शुरू कराया।
विज्ञापन

अमर उजाला में 26 अगस्त को एसडीएम कालोनी व शास्त्रीनगर में बिजली पानी व जलभराव से जूझ रहे लोग शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर को संज्ञान में लेकर सदर विधायक अनिल प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव के साथ नगर पालिका कार्यालय के सामने पहुंचे। बस्ती के कई लोग भी आ गए। सभी नारेबाजी करने लगे। समस्याओं का समाधान कराने की मांग करते हुए विधायक व सपा जिलाध्यक्ष कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। जानकारी होते ही चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता बाहर निकले और विधायक से बातचीत कर कहा कि बारिश के पूर्व इस इलाके की सफाई कराई गई है। लगातार बारिश से कुछ काम प्रभावित है। जल्द ही इसका निस्तारण होगा।
विज्ञापन

इसके बाद भी विधायक व सपा जिलाध्यक्ष संतुष्ट नहीं हुए और मौके पर चलने की जिद करने लगे। तहसीलदार राकेश पांडेय व ईओ रामअचल कुरील भी धरना स्थल पर पहुंचे। चेयरमैन ने ईओ के साथ जेसीबी और अन्य टीम को मौके पर जाने के लिए कहा। इसके बाद विधायक ने धरना खत्म किया और टीम के साथ बस्ती पहुंचे। लगभग दो घंटे तक बस्ती में जेसीबी की मदद से जल निकासी का काम किया गया। ईओ ने बताया कि दो दिन के अंदर जल निकासी और गंदगी हटाने का पूरा काम करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed