{"_id":"62ffd2a8e4e65c47223f6685","slug":"chitrakoot-anand-bhayou-jai-kanhaiya-lal-of-nand-shri-krishna-janmashtami-festival-was-celebrated-with-pomp-in-the-district-chitrakoot-news-knp713572799","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की..., श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व जिले में धूमधाम से मनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की..., श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व जिले में धूमधाम से मनाई गई
विज्ञापन
फोटो-4- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर स्कूल में सजे भगवान श्रीकृष्ण राधाके प्रतिरूप में बच्चे। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को मंदिरों और घर में धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजते ही घंटे घड़ियाल के साथ नंद के घर आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की... गीत गूंजने लगे। श्रीकृष्ण के प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्त उमड़ पडे़।
बांके बिहारी मंदिर, सीतापुर के इस्कॉन मंदिर व मानिकपुर, मऊ, सरैंया, पहाड़ी, राजापुर, भरतकूप, शिवरापुर क्षेत्र में भी धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। घरों में श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई। जहां पूजा पाठ कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस्कॉन मंदिर में आनंद बलदेव अरविंद दास, हिमांशु दास, लक्ष्मणदास, अभिषेक, मुनेश निगम आदि मौजूद रहे।
थानों में हुए भक्ति संगीत कार्यक्रम
चित्रकूट। थाना परिसरों में में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। भक्ति संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कलाकारों ने भजन व कीर्तन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा समेत अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्य कार्यक्रम में शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
इनसेट
भगवान श्रीकृष्ण के वेश में सजे बच्चे
चित्रकूट। श्रीकृष्ण के वेश में सजे बच्चे घूमते रहे। गार्गी तिवारी, मोना व पूर्ति ने बताया कि वह हर साल जन्माष्टमी पर्व में भगवान श्रीकृष्ण के वेश में सजती हैं। उसको इससे आनंद आता है। (संवाद)
फलों के दाम बढे़
चित्रकूट। फलों की मांग बढ़ने से दाम भी बढ़ गए। खीरा 50 रुपये, केला को 60 से 70 रुपये दर्जन बेचा। सेब 120 रुपये किलो तक बिका। (संवाद)